सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ (यात्रा रूट-9रू बडऩगर-वाराणसी) का आयोजन 24 एवं 25 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसंवाद, ग्राम सभा, लाभार्थियों से चर्चा, युवा संवाद, वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। यात्रा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यात्रा के पहले दिन 24 सितम्बर को सायं 4 बजे यात्रा का हंडिया में आगमन होगा। सायं 4:30 बजे मां नर्मदा घाट पर माँ नर्मदा पूजन एवं अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सायं 5 बजे भगवान ऋद्धेश्वर मंदिर में दर्शन एवं पूजन तथा 5:20 बजे श्री वीर तेजाजी मंदिर में पूजन-अर्चन होगा। सायं 5:40 बजे हंडिया में चौपाल चर्चा आयोजित की जाएगी। शाम 6:20 बजे ग्राम कोलीपुरा तथा 7 बजे भुन्नास होते हुए शाम 7:15 बजे ग्राम हरदा आगमन तथा 8 बजे माहेश्वरी धर्मशाला में आगमन व भोजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। रात्रि 10:30 बजे रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन 25 सितम्बर को प्रात: 8 बजे नगर पालिका परिषद हरदा में अल्पाहार एवं शहीद गैलरी का निरीक्षण किया जाएगा। प्रात: 9 बजे माहेश्वरी धर्मशाला हॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रात: 10:15 बजे करताना के लिए प्रस्थान होगा तथा 10:30 बजे करताना पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। प्रात: 10:45 बजे पंचायत भवन करताना में जनसंवाद एवं नमो वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा तथा प्रात: 11 बजे ग्राम गोदड़ी के लिये प्रस्थान करेंगे। इसके बाद प्रात: 11:20 बजे ग्राम गोदड़ी आगमन होगा तथा लाभार्थियों से चर्चा की जाएगी। दोपहर 12:20 बजे ग्राम गाडरापुर के लिए प्रस्थान तथा 12:40 बजे वहां आगमन एवं स्वागत होगा। दोपहर 1:30 बजे यात्रा नर्मदापुरम् जिले के लिए प्रस्थान करेगी। सेवा संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं एवं नागरिकों से संवाद कर सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

0 Views

Leave a Reply