मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

अनोखा तीर, हरदा। ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026’ के तहत जिले में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय के वार्डों में क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण और जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं के समय-सीमा में प्रदाय के लिए प्रति शुक्रवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में चल रहे ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026’ के अंतर्गत 25 सितंबर को जनपद पंचायत टिमरनी के ग्राम कायदा में शिविर का आयोजन प्रस्तावित था। शासन के निर्देशानुसार 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व होने के कारण उक्त शिविर को स्थगित किया गया है। जारी आदेश अनुसार आगामी शिविर की सूचना पृथक से दी जाएगी।

0 Views

Leave a Reply