-बारिश के बाद भी उमस बरकरार, गर्मी से नहीं मिली राहत
अनोखा तीर, सोडलपुर। दिनभर उमस और गर्मी से ग्रामीण परेशान रहे। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, बारिश रुकने के बाद कुछ ही देर में उमस फिर बढ़ गई और शाम तक सुबह जैसे ही गर्मी व उमस के हालात बन गए। तेज बारिश के बावजूद ग्रामीणों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। क्षेत्र में दिनभर गर्मी और उमस के बाद अचानक हुई बारिश से मौसम में बदलाव जरूर देखने को मिला।
0 Views





