-वडऩगर से वाराणसी तक निकली यात्रा, कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन
अनोखा तीर, टिमरनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडऩगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा गुरुवार को टिमरनी पहुंची। बस स्टेशन चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल टिमरनी के कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा में शामिल सदस्यों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, जिला उपाध्यक्ष विनीत गीते, गयाप्रसाद पांडे, सुनील दुबे, राजा कौशल, गजेंद्र मौर्य, अंकित जोशी, गुलशन चौरसिया, ऋषि चंदेल, धीरज गौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Views





