अनोखा तीर, टिमरनी। हिंदू उत्सव समिति द्वारा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर को पुलिस थाने के सामने गणेश उत्सव समितियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। चल समारोह के रूप में पहुंचने वाले गणेश मंडलों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान नगरवासियों के लिए पोहा वितरण भी किया जाएगा। समिति ने सभी गणेश मंडलों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
0 Views




