अनोखा तीर, रहटगांव। नगर में सिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर गणेश उत्सव समिति पंछी मोहल्ला के सदस्यों के द्वारा 70 यूनिट रक्तदान किया। समिति के द्वारा जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए रक्तदान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त की कमी से जूझना ना पड़े। वनांचल के कई क्षेत्रों में जागरूकता नहीं होने के कारण वह लोग रक्त की कमी से परेशान होते हैं समिति के सदस्य मुकेश गौर, राजा मीणा, नवीन गौर ने बताया कि हमारे द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त आसानी से मिल सके। पहले भी हमारे द्वारा जन्मदिन पर या कोई जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पडऩे पर रक्तदान किया जाता है, आगे भी हमारी टीम रक्तदान में बढ़-चढक़र मदद करेगी। शिविर में बढ़-चढक़र महिलाओं ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया। प्रगति नवीन गौर, अर्चना मुकेश, पूजा आशीष पति-पत्नी ने बताया कि हमारे द्वारा पहले भी रक्तदान किया गया है। सभी महिलाओं को रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी जरूरत मंद को मिल सके। इस दौरान लेब टेक्नीशियन केशव शर्मा, प्रेमलाल वर्ती, पवन धनकर महक, मोहिनी पुरी टीम हरदा ब्लड बैंक से मौजूद रही। इस अवसर पर सभी रक्त मित्रों को शिवम गौर रामजी के द्वारा पौधे भी भेंट किए गए। साथ ही आईटीआई के छात्रों ने भी रक्तदान किया। इसके साथ ही आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा कन्या भोजन भी रखा गया था। जिसमें नगर की कन्या शामिल हुई और कन्या भोजन का लाभ लिया। इस दौरान संदीप सिंधा, महाराणा रक्त ग्रुप से परमानंद बघेल, आयोजन समिति के सदस्य पं. सुनील शर्मा, विशाल, विवेक पटेल, विक्की, चिंटू, पिंटू, कन्हैया, मदन, लालू, संजू, बंटी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।





