Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

श्रद्धा और उत्साह से महिलाओं ने मनाई हरतालिका तीज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर खेड़ीपुरा में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने शाम को सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पंडित दिनेश दीक्षित ने विधि-विधान के साथ पूजा सम्पन्न करवाई। महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन कर हरतालिका तीज की कथा सुनी तथा अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।  हरतालिका तीज के आयोजन में सभी उम्र वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नवविवाहिताओं में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नवविवाहिताओं ने सोलह श्रृंगार कर पहली बार तीज का व्रत और पूजन पूरे उत्साह के साथ किया। पूजा के बाद महिलाओं ने रात में जागरण किया और भजन-कीर्तन के साथ तीज का उत्सव मनाया। पूरी रात भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दीं। पर्व के दौरान खेड़ीपुरा में महिलाओं की आस्था और भक्ति देखने को मिली। सभी ने भगवान शिव और माता पार्वती से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply