संपर्क अभियान में हरदा को बड़ी सफलता

-117 शिविरों में 16 हजार 563 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निराकरण
अनोखा तीर, हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक हरदा सुरेश कुमार ने मीडिया वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपनी द्वारा संचालित संपर्क अभियान 2026 के अंतर्गत हरदा जिले में 14 मई से अब तक 117 विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में 16 हजार 563 उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान के तहत आयोजित शिविरों में उपभोक्ताओं की बिलिंग, मीटर, नवीन कनेक्शन, भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, बंद अथवा खराब मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर सुरेश कुमार ने विद्युत कंपनी की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की। गौरतलब है कि हरदा जिले में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं सुगम सेवा उपलब्ध हो सके। कंपनी द्वारा उपभोक्ता सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में संपर्क अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

0 Views

Leave a Reply