अनोखा तीर, हरदा। 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने जारी प्रेस नोट में बताया कि 26 अगस्त बुधवार को मिलाद-उन-नबी, 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन, 29 अगस्त शनिवार को भुजरिया का स्थानीय अवकाश तथा 30 अगस्त रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे इन अवकाश के दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु न लाएं।
0 Views


