सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितंबर तक करें आवेदन  

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा के तहत जिले में विकासखंड स्तरीय प्रति कृषक पुरस्कार के लिए उन्नतशील किसानों एवं समूहों से 30 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग प्रकाश ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2025-26 में किसानों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी में उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पृथक-पृथक प्रति विकासखंड 5 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार एवं 10 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार दिए जाएंगे। कृषकों को आवेदन-पत्र कार्यालयीन समय में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

0 Views

Leave a Reply