-विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल
अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे गुरुवार को टिमरनी के शासकीय महाविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम विकसित भारत युवा कनेक्ट-स्पोर्ट्स एडिशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को सुबह 7 बजे बैतूल से कार द्वारा रवाना होकर सुबह 9.30 बजे टिमरनी पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे से कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे टिमरनी से वापस बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।
0 Views




