अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे एवं असवनराम चिरामन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में हरदा निवासी ममता ने गैस एजेंसी द्वारा समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम रूनझुन निवासी हरिशंकर ने ग्राम मांदला के आंगनवाड़ी भवन निर्माण की मजदूरी प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जांच कर निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। हरदा निवासी असलम खान ने ग्राम बालागांव में नाली निर्माण हेतु उपलब्ध कराए गए उपकरणों के लिए बकाया राशि 86 हजार रुपए का भुगतान नहीं होने के संबंध में शिकायत की। ग्राम मंझली निवासी शाहरूख अली ने संबल कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को पात्रता अनुसार संबल कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए। हरदा निवासी मेमूना बी ने अपने प्लॉट से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को जांच कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए।
—–
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

4 Views




