Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

संस्कार विद्यापीठ के उप प्राचार्य डॉ.दिलीप पाटीदार को डॉक्टरेट की उपाधि

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन, नई दिल्ली द्वारा विगत दिवस नई दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने हेतु विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य कर रही हस्तियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संस्कार विद्यापीठ के उप प्राचार्य दिलीप पाटीदार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान, समर्पण एवं उत्कृष्ट  सेवाओं के लिए वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन, नई दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें दारासिंह के पुत्र बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारासिंह द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. दिलीप पाटीदार इससे पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास तथा शैक्षणिक क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्कार विद्यापीठ प्रबंधन के नटवर पटेल, नवनीत पटेल, प्राचार्या राजेश्वरी गीते एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. दिलीप पाटीदार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply