अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में शेष सीटों पर छटवें चरण (सीएलसी राउण्ड) के प्रवेश हेतु प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त से प्रारम्भ होगी। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि आवेदक नवीन पंजीयन एवं पूर्व के पंजीयनों हेतु त्रुटि सुधार तथा इच्छित संस्थाओं व व्यवसायों के प्राथमिकता क्रम का चयन करने की कार्यवाही 25 से 29 अगस्त तक कर सकते हैं। छटवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए 31 अगस्त को कार्यालीन समय प्रात: 10:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक आवेदक स्वयं उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी किसी एक आईटीआई की किसी एक ही व्यवसाय के लिए उपस्थिति दर्ज करवा सकेंगे। छटवें चरण की चयन सूची 01 सितम्बर को जारी की जाएगी।
आईटीआई में प्रवेश हेतु छटवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया

0 Views



