Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

महिला उद्यमियों को पंजीयन के लिए किया जागरूक  

1 min read
Text Size:

-चारूवा, हंडिया एवं रहटगांव में आयोजित हुए जागरूकता शिविर  


अनोखा तीर, हरदा।  मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों द्वारा संचालित उद्योगों के उद्यम पंजीयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनआरएलएम तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चारूवा, हंडिया एवं रहटगांव में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।  शिविरों में महिला उद्यमियों को उद्यम पंजीयन की प्रक्रिया, इसके लाभ एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर ही महिला उद्यमियों के उद्यमों का पंजीयन कार्य कराया गया। इस दौरान उद्यम सखियों को भी उद्यम पंजीयन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि वे स्व-सहायता समूहों से जुड़ी अन्य महिला उद्यमियों को पंजीयन कराने में सहयोग कर सकें।  विभागों के इस संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र की महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को औपचारिक रूप से पंजीकृत कराने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply