Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं पंचायती राज के जनक थे राजीव गांधी 

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के सबसे पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों और प्रयत्नों से भारत में आधुनिक प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटरीकरण और दूरसंचार संभव हुआ। उन्हीं के द्वारा देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की गई। युवा भारतीयों को लोकतंत्र में प्रत्यक्ष आवाज मिले, इसके लिए उन्होंने मतदाता की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की। सत्ता के बेहतर विकेंद्रीकरण के लिए पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की नींव रखी और शिक्षा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की शुरुआत की।  राजनीति में दलबदल रोकने के लिए दल-बदल विरोधी कानून पारित किया। स्थानीय निकायों और पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिलाने की व्यवस्था का कार्य भी उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि उन्हीं के योगदान से भारत आधुनिक युग के क्षेत्र में लगातार विकसित हो रहा है।  इस अवसर पर संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, दिनेश यादव, अनिल दुबे, विजय सिंह सूरमा, गोविंद व्यास, सिद्धार्थ विश्नोई, इकबाल अहमद, मयूर पटेल, हरिमोहन शर्मा, जावेद पटेल, धर्मेन्द्र चौहान, गगन अग्रवाल, नवीन पाल, गोविंद कुचबंदिया, मुजाहिद अली, संदीप गौर, भजन बेनीवाल ने पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply