Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मिशन वात्सल्य योजना के तहत जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुचिता इक्का के नेतृत्व में गुरुवार को प्रगति विद्या पीठ हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन वात्सल्य योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर रीना बराह द्वारा छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र में दी जाने वाली सहायता, निशुल्क विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा व पुलिस सहायता, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सहायता 112, साइबर अपराध से सुरक्षा नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।  इस दौरान मिशन वात्सल्य योजना के तहत बाल संरक्षण कानून, बच्चों के अधिकारों की रक्षा, अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को संरक्षण, गोद लेना, स्पॉन्सरशिप, फॉस्टर केयर, संघर्षरत बच्चों का मानसिक-सामाजिक सहयोग आदि की जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य रितेश पटवा, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं और वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ एवं पैरालीगल वालेंटियर शेफाली घावरी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply