Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

हरदा से गुरु रविदास महाराज की दिव्य ‘कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ  

2 min read
अनोखा तीर, हरदा।  संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म जयंती वर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को हरदा जिले में समरसता का संदेश लेकर दिव्य ‘कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया गया।  यह यात्रा खेड़ीपुरा स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग उपस्थित रहे। कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा को रवाना किया गया। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्राÓ 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले भर में चलेगी। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। यह कलश यात्रा हरदा से प्रारंभ होकर जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों से होते हुए 21 दिनों में हरदा जिले के सभी क्षेत्रों का भ्रमण करेगी।
संतों के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प
जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने कहा कि ‘संत शिरोमणि रविदास का संदेश समाज में व्याप्त विषमता को समाप्त कर समरसता और भ्रातृभाव स्थापित करने का है। संपूर्ण समाज उनकी जयंती को अगाध श्रद्धा एवं समर्पण भाव से मना रहा है। आज की महती आवश्यकता यह है कि उनके कालजयी एवं उदात्त विचारों को भावी पीढ़ियों के अंतर्मन तक संप्रेषित किया जाए। अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि ‘आज समरसता यात्रा का जिले में शुभारंभ हो रहा है। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाना चाहिए। जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि ‘संत शिरोमणि का दर्जा रविदास महाराज को प्राप्त था। उनके अथक प्रयासों से आज देश में सामाजिक समरसता का संदेश व्याप्त है। 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में हमें प्रण लेना चाहिए कि हम सब समाज में सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। हमारी सामाजिक एकता भी महत्वपूर्ण है। हमारा देश युवाओं का देश है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, लीलाधर बांके एवं कमलेश सेजकर, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग प्रमोद माथुर, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद संदीप गौहर सहित पार्षद गण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply