Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना खिरकिया द्वारा बुधवार को चिन्हांकित किशोरी बालिकाओं के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला हरदा विवेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी सरिता सर्याम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। एक्सपोजर विजिट के दौरान किशोरी बालिकाओं को तहसील कार्यालय खिरकिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया, भारतीय स्टेट बैंक खिरकिया एवं पुलिस थाना छीपाबड़ का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को संबंधित शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली एवं उनके द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बालिकाओं ने विभिन्न शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझने में विशेष रुचि दिखाई तथा संस्थाओं से संबंधित अनेक जिज्ञासाएं एवं प्रश्न पूछे। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस प्रकार एक्सपोजर विजिट के माध्यम से किशोरी बालिकाओं को शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेक्टर पर्यवेक्षक सरिता मासरे एवं प्रतिभा बड़कुड़ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता विश्वकर्मा, गायत्री ओनकर, सुषमा गीते, नाजरा खान तथा सहायिका सरस्वती महाजन एवं रजनी सोलंकी का विशेष सहयोग रहा।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट के माध्यम से किशोरी बालिकाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं शासकीय सेवाओं के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply