
-150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के इनडोर स्टेडियम हरदा में ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 150 बालक-बालिकाओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले में जगह बनाई। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्ष बालक एवं बालिकाओं हेतु ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शासकीय-अशासकीय स्कूल से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, बैडमिंटन कोच विनोद यादव, खेल विभाग के सहायक ग्रेड लेखापाल राजेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
परिणाम इस प्रकार रहे
14 वर्ष बालिका प्रतियोगिता में प्रथम वान्या जाट, द्वितीय माही मोरछाले, तृतीय अवनी सोनी, चतुर्थ कृतिका शर्मा। 14 वर्षीय बालक प्रतियोगिता में प्रथम हितार्थ पटेल, द्वितीय कार्तिक लोहनी, तृतीय रिजवान खान, चतुर्थ गर्व जैन। 17 वर्षीय बालिका प्रतियोगिता में प्रथम रौनक चौरे, द्वितीय गौरी वशिष्ठ, तृतीय गौरांसी श्रीवास, चतुर्थ आंशिक जाट। 17 वर्षीय बालक प्रतियोगिता में प्रथम प्रखर शर्मा, द्वितीय सजल मुकाती, तृतीय अनमोल राखियां, चतुर्थ केशव शर्मा एवं प्रांशु बरखे। 19 वर्षीय बालिका प्रतियोगिता में प्रथम अनन्या पटेल, द्वितीय प्रियांशी भाटी, तृतीय मिस्टी धामनानी, चतुर्थ जयश्री। 19 वषीर्य बालक प्रतियोगिता में प्रथम प्रीत पटेल, द्वितीय लक्ष्य नेगी, तृतीय आदर्श भाटी, चतुर्थ अभय पुरोहित रहे। सलमा खान ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन 24 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में भूपेंद्र सिंह तोमर, रोनित राठौड़, अनीता मिश्रा, योगेन्द्र स्वामी, दर्शन खोरे, नितिन रामकुचे, गौतम विश्वकर्मा, मनीष प्रजापति व विवेक प्रजापति सहित सभी खेल प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।



