विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स ने किया पौधरोपण

रुद्र धाम मंदिर परिसर में लगाए फलदार, छायादार पौधे

अनोखा तीर, हरदा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर हरदा के फोटोग्राफर्स एवं जय शक्ति होम्स समिति के सदस्यों द्वारा रुद्र धाम मंदिर, जय शक्ति होम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम  आयोजित किया गया। कार्यक्रम  में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया। फोटोग्राफर्स और समिति सदस्यों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। आयोजन के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के साथ शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम  में शामिल सदस्यों ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। सभी ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की। आयोजकों ने कार्यक्रम  को सफल बनाने में सहभागी बने सभी फोटोग्राफर्स एवं जय शक्ति होम्स समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

0 Views

Leave a Reply