-विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरदा के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय हैंडबॉल अंडर 14 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन हरदा में किया गया। प्रतियोगिता में विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हरदा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में हरदा जिले को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला हरदा और बैतूल के बीच खेला गया, जिसमें हरदा की बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बैतूल की टीम को 6-0 गोल के शानदार अंतर से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला हरदा और नर्मदापुरम के बीच हुआ, जिसमें हरदा की टीम ने 18-3 गोल से शानदार जीत दर्ज की। इसमें मुख्य खिलाड़ी हिमांशु जाट, प्रफुल्ल अत्रे, दक्ष पटेल, प्रथम डॉगा, दिव्यांश व्यास, शौर्य पटेल, प्रथम जाट, यशराज जाट, हसनैन, आर्या राजपूत, अन्वी चौरे, दीपशिखा विश्नोई, अनिका तंवर, काव्या उमरिया, सुहाना बड़ोदिया, आकांक्षा दोगने, ईशानी जाट, नेहारिका विश्नोई, खुशबू बांके ने शानदार प्रदर्शन कर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. रामकिशोर दोगने, स्कूल संचालक कुणाल दोगने, प्राचार्य नितेश जैन, मुकेश गुर्जर, कोच गौतम विश्वकर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा भविष्य में जिले, माता पिता, और विद्यालय का नाम रोशन करें।




