वाहन चेकिंग अभियान में 9 चालान, 4100 रुपए समन शुल्क वसूला  

अनोखा तीर, हरदा/करताना। करताना पुलिस चौकी के सामने हरदा-छीपानेर मार्ग पर बुधवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। चेकिंग के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी ने बताया कि अभियान के दौरान 9 वाहन चालकों के चालान बनाए गए और कुल 4100 रुपए समन शुल्क वसूला गया।
हेलमेट पहनने और नशे में वाहन नहीं चलाने की समझाइश
पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश दी। साथ ही वाहन चालकों को नशे से दूर रहने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

0 Views

Leave a Reply