भारतीय किसान संघ हरदा तहसील की मासिक बैठक संपन्न

-1100 वृक्ष लगाने और बीमा राशि देने की मांग
अनोखा तीर, हरदा।   भारतीय किसान संघ हरदा तहसील की मासिक बैठक बलराम सभागृह कृषि उपज मंडी में दोपहर 1 बजे संपन्न हुई। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अरुण पटवारे ने बताया कि हरदा तहसील सदस्यों की ओर से 1100 वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल 2025 की बीमा राशि किसानों को नहीं मिली है, इसे शीघ्र दिया जाए। साथ ही मूंग की राशि का भी किसानों को भुगतान किया जाए। उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग हरदा प्रकाश ठाकुर से खाद को लेकर सवाल उठाया गया। बताया गया कि निजी व्यापारियों द्वारा 2 बोरी यूरिया के साथ 1 बोतल नैनो यूरिया दिया जा रहा है। इस संबंध में पूछा गया कि क्या ऐसे आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही वितरण प्रणाली को सरल और सुगम बनाने को लेकर ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। उपसंचालक की ओर से खाद वितरण प्रणाली को सरल बनाया जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व तहसील प्रभारी राजेंद्र बांके, संभागीय सह मंत्री रामकृष्ण मुकाती, संभागीय सदस्य ब्रजमोहन राठौड़, जिला व्यवस्था प्रमुख बालक दास छापरे, जिला सदस्य संजय खुदरे, मातृशक्ति जय श्री धाकड़, मुकेश बांके, सुनील बांके, सोनू गोलियां, नारायण मालवीय, लक्ष्मीकांत धाकड़ व अन्य किसान उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply