सीएम यादव ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किश्त जारी की

-हरदा जिले की 91 हजार से अधिक बहनों को मिला लाभ

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण की। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विवेक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा अंतर्गत 91012 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रूपये प्रति हितग्राही की दर से कुल 13,36,35,200 रूपये की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 रूपये प्रति हितग्राही की दर से 91155 हितग्राहियों को 2,27,88,750 रूपये की राशि अंतरित की गई। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत हरदा के 23077, जनपद पंचायत खिरकिया के 22336, जनपद पंचायत टिमरनी के 25188, नगर पालिका हरदा के 11462, नगर परिषद खिरकिया के 3444, नगर परिषद सिराली के 2239 तथा नगर परिषद टिमरनी के 3266 हितग्राहियों को 1500 रूपये प्रति हितग्राही की दर से राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर जनपद पंचायत हरदा के 23120, जनपद पंचायत खिरकिया के 22365, जनपद पंचायत टिमरनी के 25231, नगर पालिका हरदा के 11475, नगर परिषद खिरकिया के 3451, नगर परिषद सिराली के 2241 तथा नगर परिषद टिमरनी के 3272 हितग्राहियों को 250 रूपये प्रति हितग्राही की दर से राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर जिला एवं परियोजना स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मैहर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, परियोजना अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएँ उपस्थित रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला हरदा द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को समय पर योजना का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है।
योजना के तहत अब तक का कुल वित्तीय विवरण
जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रूपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रूपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।

0 Views

Leave a Reply