भारत की सीमा पर तैनात सैनिकों के हाथों में सजेगी हरदा की राखियां

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला इकाई द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए रक्षासूत्र भेजे जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से महिला इकाई उन सैनिक भाइयों तक राखी पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जो देश की सुरक्षा में तैनात होने के कारण रक्षाबंधन पर अपने परिवार से दूर रहते हैं। श्रेया अग्रवाल ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले एक प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें इस पहल की प्रेरणा मिली थी। इसके बाद से लगातार महिलाओं के सहयोग से सैनिकों के लिए राखियां एकत्रित कर बॉर्डर पर भेजी जा रही हैं।  इस वर्ष भी कई महिलाओं ने अपने हाथों से राखियां तैयार की हैं, जबकि अन्य महिलाओं ने भी सहयोग करते हुए राखियां उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने बताया कि एकत्रित की गई राखियां आगामी 22 अगस्त को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजी जाएंगी।  उन्होंने कहा कि सैनिक दिन-रात देशवासियों की रक्षा करते हैं, ऐसे में उनके प्रति सम्मान और अपनापन जताना हमारा भी फर्ज है। महिला इकाई का उद्देश्य है कि रक्षाबंधन पर किसी भी सैनिक भाई की कलाई सूनी न रहे।

0 Views

Leave a Reply