Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

बाबा रामदेव के दर्शन को जत्था रवाना

1 min read
Text Size:

-12 सौ किलोमीटर की पदयात्रा, 20 से 25 दिन में होगी पूरी

अनोखा तीर, करताना। करताना गांव सहित गोदडी गांव से प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी राजस्थान के रुणिचा स्थित बाबा रामदेव के दर्शन के लिए शनिवार को एक जत्था पैदल रवाना हुआ है। इसमें 6 ग्रामीण युवा शामिल हैं। पिछले कई वर्षों से गांव के सैकड़ों भक्त पैदल बाबा रामदेव के दर्शन कर कर आ चुके हैं। यह यात्रा लगभग 1200 किलोमीटर की रहती है, जिसे भक्त आसानी से 20 से 25 दिनों में पूर्ण कर लेते हैं। शनिवार सुबह ग्रामवासियों ने पैदल यात्रियों को नाचते गाते विदा किया। पैदल यात्रियों ने गांव में स्थित देव स्थानों और गांव के बाबा रामदेव मंदिर में आरती पूजन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की। भक्त बाबा की विशाल ध्वजा लेकर चलते हैं। मान्यता है कि बाबा भक्तों को कोई आंच नहीं आने देते हैं। गांव सहित क्षेत्र से भी सैकड़ों भक्त रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल निकले हैं। सभी भक्तों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। भक्तों का पहला पड़ाव हंडिया रहा। वहां फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply