अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए छह प्रकरण दर्ज किए। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि विभागीय दल ने चारूवा के जादूपुरा मोहल्ला, ग्राम हरिपुरा, टेमलावाड़ी एवं जयमलपुरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 36 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब तथा 410 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत कुल छह प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त किए गए मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 48 हजार 200 रुपये है।
0 Views



