-10 अगस्त तक कराएं बुकिंग
अनोखा तीर, हरदा। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि अब नजदीक है। विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान 10 अगस्त 2026 तक स्लॉट बुक करा सकते हैं। जिन किसानों ने अभी तक अपनी उपज के लिए स्लॉट बुक नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि से पहले स्लॉट बुकिंग कराकर 20 अगस्त 2026 तक अपनी उपज का विक्रय कर सकते हैं। उप संचालक कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन किसानों के स्लॉट किसी कारणवश समाप्त हो चुके हैं, उनके लिए स्लॉट अवधि बढ़ाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए उप संचालक कृषि के लॉगिन पर विशेष विकल्प उपलब्ध कराया गया है। ऐसे किसान कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला हरदा (अपना सुपर बाजार के सामने, खंडवा बाईपास रोड, हरदा) में आवेदन प्रस्तुत कर अपने स्लॉट की अवधि बढ़वा सकते हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय 8 अगस्त (शनिवार) एवं 9 अगस्त (रविवार) को शासकीय अवकाश होने के बावजूद खुला रहेगा, ताकि अधिक से अधिक किसान स्लॉट बुकिंग एवं स्लॉट अवधि विस्तार की सुविधा का लाभ उठा सकें। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग के केवल दो दिन शेष

0 Views



