जागरुक ग्राहक, सशक्त भारत का दिया संदेश, सदस्यता अभियान को मिला जनसमर्थन

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला हरदा इकाई द्वारा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय घंटाघर चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न समाजों के जागरूक नागरिकों ने एकत्रित होकर घंटाघर चौक से चांडक चौराहा तक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को ग्राहक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से जागरूक ग्राहक, सशक्त भारत का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक लोगों से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से जुड़कर सदस्य बनने का आह्वान किया गया। अभियान के दौरान उपभोक्ता जागरूकता, उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर कमल सोनी, अशोक पाराशर, नर्मदा प्रसाद सोनी, सोहन उन्हाले, ओमप्रकाश गौर, सुरेंद्र कौर, जगन्नाथ सोनी, मोहनलाल सोनी, के.एल. पवार, नितिन जोशी, जयनारायण गौर, राघवेंद्र पारे, सुमित पारे, वीरेंद्र, ओमप्रकाश जाट, विनोद कुचबंदिया, सत्यनारायण दोगने, कैलाश सोनी, रामशंकर बुनकर, संजय थाते, प्रहलाद नागवे, दीपक शुक्ला, पवन सोनी, रितेश भावसार, पंकज वर्मा, दयाराम, विवेक सावरे, विश्वकर्मा, ठाकुरलाल हुरमाले, विष्णु प्रसाद गौर, हरकिशन, प्रभुदयाल गौर, दिनेश चंदवा, अजयराम कूचे और गोपाल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply