अनोखा तीर, हरदा। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के पीछे कई लोगों और समूहों की मेहनत रही। रणनीतिकारों, वॉलंटियर्स और चुनावी टीम के सदस्यों के बीच मध्यप्रदेश के हरदा निवासी अंकित झा ने भी टारगेट 160 बूथ अभियान के को-लीड के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बांकीपुर सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर ने 19,324 मतों के अंतर से भाजपा के नीरज कुमार को पराजित किया। चुनाव अभियान के दौरान विशेष रणनीति के तहत चिन्हित किए गए 160 बूथों में से 158 बूथों पर प्रशांत किशोर को बढ़त मिली। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय, मतदाता संपर्क और स्थानीय फीडबैक को व्यवस्थित करने में अंकित झा की सक्रिय भूमिका रही। अंकित झा पिछले कई वर्षों से चुनावी अभियानों में चुनाव प्रबंधन, राजनीतिक प्रशिक्षण, नैरेटिव निर्माण और कैंपेन कंसल्टेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे अब तक सात से अधिक चुनाव अभियानों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे हैं, जिनमें से छह अभियानों में संबंधित उम्मीदवारों को जीत मिली है। बांकीपुर अभियान में उन्होंने बूथ प्रबंधन, घर-घर जनसंपर्क और कार्यकर्ता नेटवर्क को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद टारगेट 160 बू’ अभियान की सफलता को टीम की संगठित रणनीति और लगातार जमीनी मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।
हरदा के अंकित झा ने निभाई प्रशांत किशोर की चुनावी जीत में अहम भूमिका

0 Views



