ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने लौटाया नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग

अनोखा तीर, हरदा। पश्चिम मध्य रेलवे के आरपीएफ पोस्ट हरदा द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 पर लावारिस हालत में मिले पि_ू बैग को उसके स्वामी तक सुरक्षित पहुंचाया गया। आरपीएफ के अनुसार 4 अगस्त 2026 को स्टेशन गश्त के दौरान एएसआई रूपेंद्र बुवाडे को प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 की बेंच पर एक लावारिस पि_ू बैग मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर बैग का कोई दावेदार नहीं मिला। पंचों की मौजूदगी में बैग खोलकर देखा गया तो उसमें 550 रुपए नकद के साथ 10वीं, 12वीं एवं बीए प्रथम वर्ष की मूल अंकसूचियां, मूल जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। इसके बाद बैग को आरपीएफ थाना हरदा लाया गया। दस्तावेजों में दर्ज पते एवं मोबाइल नंबर के आधार पर बैग स्वामी नेहा, पिता गिरराज, निवासी रोसाद मॉल, लहाड़पुर, हरसूद, जिला खंडवा (म.प्र.) से संपर्क किया गया। नेहा ने बताया कि हरदा से छनेरा जाने के दौरान उनका बैग भूलवश हरदा स्टेशन पर छूट गया था। बुधवार 5 अगस्त को नेहा के आरपीएफ पोस्ट हरदा पहुंचने पर एएसआई रूपेंद्र बुवाडे ने आवश्यक तस्दीक के बाद नगदी एवं सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित पि_ू बैग उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

0 Views

Leave a Reply