Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने हरदा शहर एवं खिरकिया क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 5 स्थानों पर खाली तलाशी की कार्रवाई भी की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी.एस. चौहान के नेतृत्व में 1 अगस्त को हरदा शहर के टंकी मोहल्ला एवं सरदार मोहल्ला तथा खिरकिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6, ग्राम चौकड़ी, धनवाड़ा, सारंगपुर, बम्हनगांव और पंचवटी ढाबा सिराली में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 16 लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री के आधार पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 49 हजार 720 रुपये बताया गया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी.एस. चौहान, आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर, पूनम मानकर, आबकारी आरक्षक एवं नगर सैनिकों का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply