अभाविप और श्री वेलनेस सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान

– निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और श्री वेलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक एवं पत्रकार सम्मान समारोह तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरदा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक राजेंद्र उपाध्याय तथा श्री वेलनेस सेंटर के संचालक डॉ. आदर्श शुक्ला उपस्थित रहे। आयोजन में पिछले 10 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे सैकड़ों प्राध्यापकों एवं समाज को आईना दिखाने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. एच. पी. सिंह ने कहा कि शिक्षक और पत्रकार समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही वर्ग समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेंद्र उपाध्याय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और श्री वेलनेस सेंटर के संयुक्त प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। श्री वेलनेस सेंटर के संचालक डॉ. आदर्श शुक्ला ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को एक साथ एक मंच पर लाना एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही हरदा में हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को इस सुविधा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री निकुंज शर्मा ने उपस्थित अतिथियों, सम्मानित प्राध्यापकों, पत्रकारों एवं स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने पहुंचे नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन शुभम ढोके ने किया। उन्होंने अपनी वाक्पटुता और मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम में गरिमा बनाए रखी तथा उपस्थित प्राध्यापकों और पत्रकारों को बांधे रखा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गिरीश रावल, जिला संयोजिका लिशिका काले, जिला छात्रा प्रमुख डॉली कहार, वरिष्ठ कार्यकर्ता दानिश बिल्लौरे, धनंजय, प्रद्युम्न, रुद्र, विकास, सौम्या, विशाल, शुभम, नवीन सहित अन्य कार्यकर्ता, प्राध्यापक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply