अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के बाजार चौक स्थित माहेश्वरी समाज राम मंदिर में शनिवार को राठौर परिवार के आयोजन में महिलाओं द्वारा 24 घंटे की रामसत्ता प्रारंभ की गई। पंडित दिव्यांशु दुबे के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना आरती कर रामसत्ता का शुभारंभ हुआ रामसत्ता का समापन रविवार सुबह काकड़ा आरती के साथ होगा। रामसत्ता के दौरान महिलाओं ने भगवान श्रीगणेश, भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, हनुमानजी, गुरु महाराज, माता रानी एवं भगवान भोलेनाथ के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बना दिया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा तथा महिलाओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने धर्म लाभ प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।
0 Views





