Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

खिरकिया नवनिर्माण समिति ने शुरू की नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा

1 min read
Text Size:

– आपात स्थिति में मिलेगी 24 घंटे सहायता

अनोखा तीर, खिरकिया। सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय खिरकिया नवनिर्माण समिति ने जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा शुरू की है। समिति का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराकर उनकी सहायता करना है। समिति ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। किसी भी व्यक्ति या उसके परिजन को ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होने पर समिति के सदस्यों से तत्काल संपर्क किया जा सकता है। समिति की इस पहल में सिमरन सचदेवा, प्रतीक नागड़ा, रितेश कोचर, अंकुर चंद्रवंशी, विराज नागड़ा, रोशी दरबार, रूपेश भंडारी, जयंत अग्रवाल, प्रभव मेहता, गोपाला सोनी, देवेंद्र दरबार, अमनप्रीत खनूजा, हरप्रीत खनूजा, डॉ. प्रांजल सोनी, आदित्य शुक्ला, नमन मेहता, राहुल दरबार एवं पीयूष कोचर सहित कई सदस्य सेवा कार्य में जुड़े हुए हैं। जरूरतमंद व्यक्ति 9826959594, 8871221922 एवं 9039602206 पर संपर्क कर नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा का लाभ ले सकते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply