अनोखा तीर, शाहपुर। राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र द्वारा एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, शाहपुर में शिक्षकों के लिए मनी स्मार्ट टीचर्स प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें विद्यार्थियों तक सही वित्तीय ज्ञान पहुंचाने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षकों को मनी स्मार्ट टीचर के रूप में विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता विकसित करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बचत, बजट, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, निवेश, बीमा, पेंशन योजना, साइबर सुरक्षा तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण फाइनेंशियल एजुकेशन ट्रेनर गौर किशोर दास ने दिया। विद्यालय के प्राचार्य राम बहादुर वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक शिक्षक के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षक स्वयं आर्थिक रूप से अधिक जागरूक बनेंगे तथा विद्यार्थियों को भी जिम्मेदार वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में मनी स्मार्ट टीचर्स प्रोग्राम आयोजित

0 Views




