शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में वन स्टॉप सेंटर का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुचिता इक्का के नेतृत्व में शनिवार को शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में वन स्टॉप सेंटर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केस वर्कर रितु राजपूत ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान में हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सजग एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी। उन्होंने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही वन स्टॉप सेंटर योजना के तहत उपलब्ध परामर्श, नि:शुल्क विधिक सहायता, आश्रय, चिकित्सा एवं पुलिस सहायता की विस्तृत जानकारी भी दी। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सहायता 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल रातातलाई के प्राचार्य कृष्णा गुर्जर, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।

0 Views

Leave a Reply