अनोखा तीर, हरदा। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व मानवाधिकार परिषद एवं प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वीर साहित्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संगठन सचिव मुईन अख्तर खान, जिला अध्यक्ष नारायण नामदेव एवं सचिव गोपाल शुक्ला ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समारोह में देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को वीर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
0 Views





