-शहीद छात्राओं को दी श्रद्धांजलि
अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में शनिवार शाम विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद घंटाघर चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा 21 छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों की जीत बताया। उन्होंने सरकार से पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले सभी विद्यार्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष की सराहना की। विजय यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, गोविंद सुरमा, विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम पटेल, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, सूरज सिंह राजपूत, सुरेंद्र पटेल, गोविंद व्यास, अनिल बिश्नोई, मुजाहिद, गगन अग्रवाल, रामोतार गहलोत, हरिशंकर पंवार, सतीश भादू, रमेश सोनकर, कमल बस्ट सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।





