मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

-नीट व बोर्ड परीक्षा के प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय मां शारदा विद्या पीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की नीट तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण री-नीट में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले आयुषी शर्मा मनोज शर्मा रहीं, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 657 प्राप्त की। वहीं राजन जाट राकेश जाट ने एआईआर 1315 हासिल कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में ज्योति धाकड़ 95.40 प्रतिशत, अवनी अंजाने 91 प्रतिशत एवं आरुष सेवारिक 90 प्रतिशत को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10वीं में मोनिका सेन 91.20 प्रतिशत एवं राधिका सेन 87.60 प्रतिशत को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डी.एस. रघुवंशी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पराग नायक, डॉ. शेली माहेश्वरी राठी एवं समाजसेवी दीपक सोकल उपस्थित रहे। विद्यालय के डायरेक्टर ओ.पी. यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

0 Views

Leave a Reply