अनोखा तीर, दतिया। विद्याभारती मध्य भारत प्रांत के मार्गदर्शन में ग्राम भारती शिक्षा समिति, दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सोहन, देभई एवं भगुवापुरा में प्रांतीय सह सचिव मनोज दीबोलिया ने प्रवास कर विद्यार्थियों एवं आचार्य परिवार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर सामाजिक समरसता, एकता, स्वच्छता और संस्कारयुक्त शिक्षा देने का सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। विद्यालयों में विद्यार्थियों को भैया-बहन तथा शिक्षकों को आचार्य-दीदी कहकर संबोधित किया जाता है, जिससे पारिवारिक भावना का विकास होता है। मनोज दीबोलिया ने विद्यार्थियों से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर अपने विद्यालय का यथाशक्ति सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आसपास के छोटे बच्चों का प्रवेश भी सरस्वती शिशु मंदिर में कराने की अपील की। जिला प्रमुख राजेंद्र सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों से अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय, संकुल, विकासखंड एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संकुल प्रमुख रामप्रसाद राठौर, अरविंद दुबे, संयोजक रामसेवक सोनी, प्रधानाचार्य नंदराम बघेल, विद्यालय के आचार्य-दीदी तथा बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर सामाजिक समरसता और संस्कारयुक्त शिक्षा के केंद्र : मनोज दीबोलिया

0 Views




