इटारसी में ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न : मोहन सांई

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नर्मदापुरम जिला एवं हरदा जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश चौधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश की सह प्रभारी श्रीमती ऊषा नायडू, प्रदेश महामंत्री संजय कामले, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र जोशी, संजय शर्मा, रचना जैन, प्रोमिल मित्रा, आनंद जाट, हरदा विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने, कनेक्ट सेंटर के प्रभारी भूपेंद्र पुरावत सहित अन्य नेताओं ने प्रशिक्षण में अलग-अलग सेशन लिए। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर वर्ग की आवाज बनने पर जोर दिया। श्री चौधरी ने कहा आज देश खतरे में है, देश की सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। आज देश का संविधान खतरे में है, छात्रों पर अत्याचार हो रहा है, किसान आत्महत्या कर रहा है, गरीब और गरीब होता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा प्रदेश में गरीबों की जमीन छीनी जा रही है, किसानों पर अत्याचार हो रहा है। किसानों को उनकी उपज का भाव नहीं मिल रहा है। स्मार्ट मीटर का ठेका जिस कंपनी को दिया गया है वो कोई पाकिस्तान से तार जुड़े हैं, इससे हमारा डेटा लीक हो रहा है। मुख्य प्रशिक्षक महेंद्र जोशी ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही है। अंतिम पंगती के व्यक्ति की आवाज हमें बनना है। आज देश में सारी संस्थाएं जो कांग्रेस ने 70 साल में बनाई थी वो बेची जा रही हैं, महंगाई चरम पर है, आज देश में धर्म और सांप्रदायिकता के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है, झूठ फैलाया जा रहा है। अगर हमें अपने देश को बचाना है तो जन जागरण अभियान चलाया जाए और गरीबों और किसानों की, आमजन की लड़ाई को मजबूती से लड़ना होगा। प्रदेश महामंत्री संजय कामले ने संगठन को कैसे मजबूत किया जाए वो टिप्स सभी ब्लॉक अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्ष को समझाया। आनंद जाट ने संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए। भूपेंद्र सिंह पुरावत ने प्रदेश में कनेक्ट सेंटर में जिलाध्यक्ष के किए जा रहे कामों के बारे में बताया। ललित सेन और प्रोमिल मित्रा ने कहा बूथ मैनेजमेंट बीएलए 2 और बोटर लिस्ट पर कैसे काम करना है, बोटर लिस्ट को हमें हर चार माह में अपडेट करना है, बूथों पर बैठक करना, मंडलम में बैठक करना गलत लोगों के नाम जो बोटर लिस्ट में है उन्हें हटवाना, सही नाम जुड़वाने पर काम करना है। साथ ही जिले में हर मंडलम में माह में एक बैठक करना चाहिए। ब्लॉक में हर माह में बैठक करना है और ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन, ब्लॉक कार्यकारणी, मंडलम कार्यकारणी गठन पर जोर दिया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने हर माह में जिला अध्यक्ष की जूम मीटिंग लेकर फिडबैक लेने की बात कही। कार्यक्रम में दोनों जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष शालिम रहे। अंत में कार्यक्रम का आभार नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष शिवाकांत शर्मा एवं हरदा जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने व्यक्त किया। मोहन सांई ने कहा हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हम अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ते रहेंगे, किसानों और गरीबों के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। हम और ताकत से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। हम शिक्षा को बचाने के लिए, संविधान को बचाने, खेती किसानी को बचाने, गरीबों के हक की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

0 Views

Leave a Reply