स्थानांतरण पर तहसीलदारों व पटवारियों को समारोह पूर्वक दी विदाई

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पटवारी संघ, तहसील शाखा हंडिया द्वारा अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले से बाहर स्थानांतरित हुए तहसीलदार वीरेन्द्र उईके, अपर तहसीलदार आशीष मिश्रा एवं तीन पटवारी साथियों के सम्मान में स्थानीय राजहंस होटल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों तहसीलदारों ने हरदा जिले में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पटवारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि हरदा में मिले आत्मीय वातावरण, टीम भावना और सहयोग की स्मृतियां उनके हृदय में सदैव अंकित रहेंगी। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष फूलसिंह उईके एवं सचिव सुबाष मस्कोले सहित सभी पटवारियों ने दोनों तहसीलदारों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। वहीं मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव जैन ने दोनों अधिकारियों को स्मृति-चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरदा जिले से बाहर स्थानांतरित पटवारी योगेंद्र दांगी, गणेश चौरे तथा नीरज गंगवाल का शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन पटवारियों द्वारा किया गया। इस दौरान नवागत तहसीलदार श्रीमती पूजा भाटी, नायब तहसीलदार कैलाश यादव, राजस्व निरीक्षक उत्तम पारदे, पटवारी राजीव जैन, फूलसिंह उईके, उदय उईके, नीरज आमे, सुभाष मस्कोले, राम अग्रवाल, जवाहर पटेल, गजेन्द्र बैरागी, हेमलता बाईया, सिया अहिरवार आदि उपस्थित रहे। विदाई समारोह आत्मीय एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तहसील हंडिया के राजस्व निरीक्षक, लिपिक, कर्मचारी, पटवारी एवं राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्थानांतरित अधिकारियों एवं पटवारी साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

2 Views

Leave a Reply