Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

3 min read
Text Size:

– तीन दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार १४ जुलाई २०२६ की रात्रि में फरियादी कमलेश पिता गोपाल लूनिया उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम भून्नास हाल मंगल होम कॉलोनी हरदा के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय फरियादी अपने पुत्र रुद्र के उपचार के लिए परिवार सहित इंदौर गए हुए थे। उनके भाई योगेश पिता गोपाल लूनिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम भून्नास द्वारा थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रं 463/26 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान फरियादी कमलेश से पुन: विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि वास्तविक रूप से चोरी गए सामान में दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े तथा 20 हजार रुपए नगद शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट उनके भाई द्वारा जानकारी के अभाव में दर्ज कराई गई थी, जिससे चोरी गए सामान के संबंध में कुछ त्रुटियां रह गई थीं। थाना कोतवाली की टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए मात्र तीन दिनों में चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दो आरोपियों को १८ जुलाई २०२६ को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी कल उर्फ जसविंदर पिता अर्जुन सिंह उर्फ ठाकुर सिकलीगर उम्र 24 वर्ष निवासी शकूर कॉलोनी हरदा एवं राहुल पिता सुल्तान सिंह खींची उम्र 23 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी ब्रिज के नीचे नर्मदापुरम ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े, 10 हजार रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रं एमपी ४७ जेडई 8394 (कीमत लगभग १ लाख रुपए बरामद की गई। इस प्रकार कुल लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी/पतारसी में सहायक उपनिरीक्षक रामभोग शर्मा, भगवानदास यादव, आरक्षक प्रदीप मालवीय, नीलेश पटेल, बीरेन्द्र राजपूत, रामनरेश एवं सायबर सेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply