कृषि मंत्री से मिले गुर्जर समाज के प्रतिनिधि, प्रति एकड़ 8 क्विंटल मूंग खरीदी की मांग

अनोखा तीर, भोपाल/हरदा। मध्यप्रदेश गुर्जर समाज समिति, भोपाल के अध्यक्ष सीए रामनिवास गुर्जर ने कृषि कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने मूंग की सरकारी खरीदी को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए प्रति एकड़ न्यूनतम 8 क्विंटल मूंग की खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष मूंग का उत्पादन अ’छा हुआ है, लेकिन सीमित खरीदी के कारण किसानों को अपनी पूरी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में सभी पात्र किसानों की संपूर्ण उपज एमएसपी पर खरीदने, खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने, समय पर स्लॉट उपलब्ध कराने तथा खरीदी और भुगतान प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने की मांग भी की गई। गुर्जर समाज ने कृषि मंत्री से किसानों के हित में शीघ्र निर्णय लेकर मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश के लाखों मूंग उत्पादक किसानों को उचित मूल्य मिल सके।

2 Views

Leave a Reply