Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

भोमका बाबा मंदिर में महिलाओं ने शुरू की 24 घंटे की रामसत्ता

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित भोमका बाबा मंदिर में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ 24 घंटे की रामसत्ता का शुभारंभ किया। सुबह 8 बजे पंडित जय नारायण दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती कर रामसत्ता का शुभारंभ कराया। रामसत्ता के दौरान दिनभर महिलाओं ने भगवान राम के भजनों, रामधुन और संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। ग्राम के विभिन्न महिला भजन मंडलों ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक भजनों का क्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया। आयोजकों ने बताया कि 24 घंटे की रामसत्ता का समापन सोमवार सुबह 8 बजे महाआरती के साथ होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply