Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-विद्यार्थी 11 जुलाई तक ले सकते हैं प्रवेश
अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चयन सूची जारी हो चुकी हैं जिसमें 147 आवेदकों का विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु चयन हुआ हैं। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि चयनित आवेदक 11 जुलाई तक शासकीय आईटीआई हरदा में वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश हेतु प्रशिक्षण शुल्क राशि दो किश्तों में जमा करनी होगी, जिसमें प्रथम किश्त प्रवेश के समय पुरूषों हेतु 3250 रूपये एवं महिलाओं के प्रवेश हेतु विशेष रूप से 12.50 प्रतिशत की छूट के साथ 2840 रूपये रहेगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply