ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजली जोसफ की उपस्थिति में वीबी-जी राम-जी योजना, नल-जल प्रबंधन तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के संबंध में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उपयंत्री, वीबी-जी राम-जी जनपद पंचायत, आरजीएसए तथा स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक स्तरीय समन्वयकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सीनियर डाटा मैनेजर, वीबी-जी राम-जी जिला पंचायत तथा प्रभारी अधिकारी पंचायत द्वारा दिया गया।

0 Views

Leave a Reply