अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा शहर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 33/11 केवी हरदा शहर एवं ग्वालनगर उपकेंद्रों पर पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। हरदा शहर उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर 8 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए तथा ग्वालनगर उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर 5 एमवीए से बढ़ाकर 8 एमवीए किया जाएगा। कंपनी के अनुसार क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए शहर में अधिक विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
क्षमता वृद्धि कार्य के चलते 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को हरदा शहर उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तथा ग्वालनगर उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत अवरोध की अवधि में आवश्यकता पड़ने पर परिवर्तन किया जा सकता है।
बिजली व्यवस्था को मजबूत करने ६ घंटे बंद रहेगी बिजली

0 Views


